Ad image

 चुनाव के ऐन समय भाजपा को झटका,बेनाम ने दिया इस्तीफा

पौड़ी। पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बेनाम के पार्टी से इस्तीफा देने से चुनाव के एन समय भाजपा को गहरा झटका लगा है। आठ साल तक भाजपा में रहने के बाद उन्होंने रविवार 18 अक्टूबर को पार्टी से नाता तोड़ लिया।…

India Echoes India Echoes

रेखा आर्या-गिरधारी लाल साहू प्रकरण से गरमाई उत्तराखंड की सियासत

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू से जुड़ा विवाद अब निजी जीवन तक सीमित रहने के बजाय राजनीतिक बहस का मुद्दा बनता जा रहा है। हाईप्रोफाइल दंपती के बीच सार्वजनिक रूप से सामने आए विवाद ने सत्ता के गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। विपक्ष ने भी इस प्रकरण को लेकर…

India Echoes India Echoes

मंत्री रेखा आर्या अस्पताल से डिस्चार्ज, सबसे पहले पहुंचीं टपकेश्वर मंदिर

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। रविवार सुबह वे देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की। रविवार को दुर्गाष्टमी पर कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने भगवान शिव और मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश एवं देश…

India Echoes India Echoes
- Sponsored -
Ad imageAd image

Discover Categories

मनोरंजन

338 Articles

शिक्षा और स्वास्थ्य पर होगा विशेष फोकसः जैन

नवनियुक्त डीएम ने की पत्रकार वार्ता जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण…

India Echoes India Echoes

यात्रियों की बस पलटने से कई घायल

टिहरी। टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर प्राइवेट बस के पलटने से उसमें सवार…

India Echoes India Echoes

स्वास्थ्य विभाग को मिले 45 विशेषज्ञ चिकित्सकः डॉ. धन सिंह

पीजी कोर्स के उपरांत राज्य सेवा में लौटे डॉक्टरों को मिली तैनाती…

India Echoes India Echoes

उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य विभाग को मिले 34 एक्स-रे टेक्नीशियन

राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किये परीक्षा परिणाम 31 नर्सिंग…

India Echoes India Echoes

मानवता के उत्थान में चिकित्सकों की अहम भूमिकाः नड्डा

एम्स ऋषिकेश में पांचवां दीक्षांत समारोह आयोजित देश के प्रत्येक गरीब व्यक्ति…

India Echoes India Echoes

होटल के कमरे में जुआ खेलते दस गिरफ्तार

ऋषिकेश। देर रात पुलिस ने एक होटल में चल रहे जुए के खेल का भंडाफोड़ करते हुए दस लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए की फड़ पर रखी 2,80,130 रुपए की नकदी और 208 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपियों की तलाशी के दौरान विभिन्न कंपनियों के 11 मोबाइल फोन भी मिले हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। े मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद में अवैध गतिविधियों और जुआ खेलने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 अक्टूबर की रात ऋषिकेश पुलिस की टीम गुमानीवाला और श्यामपुर क्षेत्र में होटल चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने गुमानीवाला स्थित होटल सदमार्ग परिवार में पहुंचकर होटल के रजिस्टरों का निरीक्षण किया और कमरों की जांच की।चेकिंग के दौरान होटल की पहली मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 102 से शोरगुल सुनाई दिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर दस व्यक्ति गोल घेरा बनाकर बैठे हुए थे। उनके बीच ताश के पत्ते और नकदी रखी हुई थी।पुलिस के मुताबिक, मौके पर सभी व्यक्ति हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविन्द्र सिंह रावत (34), अभिषेक रौतेला (26), मनोज (33), संजय प्रजापति (32), कमल प्रजापति (25), अजय प्रजापति (32), शंकर प्रजापति (28), मोहित (31), ऋषि (45) और सुल्तान सिंह (53) के रूप में हुई है। सभी आरोपी ऋषिकेश क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के निवासी बताए गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने मौके से जुए में इस्तेमाल की जा रही 2,80,130 रूपये की नकदी और 52-52 पत्तों के चार सेट यानी कुल 208 ताश के पत्ते बरामद किए। इसके अतिरिक्त आरोपियों की तलाशी में 11 मोबाइल फोन भी मिले। पुलिस ने नकदी और ताश के पत्तों को नियमानुसार कब्जे में लेकर सीलबंद कर दिया। इस मामले में कोतवाली ऋषिकेश में सार्वजनिक जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ऋषिकेश पुलिस की इस कार्रवाई के बाद होटल में जुआ खेलने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का अभियान अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जारी है।

India Echoes India Echoes

मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा के साथ दो गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल

रुद्रपुर। शनिवार तड़के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध असलहे लेकर जा रहे दो संदिग्धों की  पुलिस से  मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने…

India Echoes India Echoes

मुख्यमंत्री के विज़न में शहरी विकास को नई दिशा, हरिद्वार-रुड़की महायोजना 2041 पर राज्य सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अंतर्गत उत्तराखंड में नियोजित, संतुलित एवं सतत शहरी विकास को गति देने के उद्देश्य से आवास विभाग द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित अमृत 1.0 योजना के अंतर्गत प्रस्तावित हरिद्वार एवं रुड़की महायोजना-2041 के प्रारूप पर आज राज्य सचिवालय, देहरादून में आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। भविष्य के शहरों का रोडमैप बैठक में हरिद्वार एवं रुड़की क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास को दृष्टिगत रखते हुए महायोजना के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें भूमि उपयोग, आवासीय एवं औद्योगिक क्षेत्रों का संतुलित विकास, यातायात प्रबंधन, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, पर्यावरण संरक्षण तथा सार्वजनिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को प्राथमिकता दी गई। शशि मोहन श्रीवास्तव, चीफ टॉउन एंड कन्ट्री प्लॉनर ने इस योजना की बावत सभी महत्वपूर्ण जानकारी सचिव आवास डॉ आर राजेश कुमार से साझा की। शशि मोहन श्रीवास्तव द्वारा महायोजना के प्रारूप की विस्तृत प्रस्तुति देते हुए अब तक की गई कार्यवाही और आगामी चरणों की जानकारी दी गई। सार्वजनिक सहभागिता को मिला विशेष महत्व उल्लेखनीय है कि हरिद्वार एवं रुड़की महायोजना-2041 के प्रारूप पर सार्वजनिक सुनवाई की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की जा चुकी है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत हरिद्वार महायोजना के लिए लगभग 350 तथा रुड़की महायोजना के लिए लगभग 550 सुझाव एवं आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। बैठक के दौरान इन सभी आपत्तियों एवं सुझावों पर बिंदुवार चर्चा करते हुए उनके निस्तारण की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने पर मंथन किया गया। आवास सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त प्रत्येक सुझाव का गंभीरता, पारदर्शिता एवं नियमानुसार परीक्षण किया जाए, ताकि महायोजना जनअपेक्षाओं के अनुरूप और व्यावहारिक बन सके। नियोजित विकास से सशक्त होगा हरिद्वार-रुड़की क्षेत्र आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बैठक के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार उत्तराखंड के शहरों को आधुनिक, सुव्यवस्थित और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हरिद्वार एवं रुड़की महायोजना-2041 का उद्देश्य केवल भौतिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें पर्यावरण संरक्षण, बेहतर यातायात व्यवस्था, सुदृढ़ आधारभूत ढांचा और नागरिकों को उच्च जीवन स्तर प्रदान करना भी शामिल है। सार्वजनिक सुनवाई के माध्यम से प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों को गंभीरता से लिया गया है, ताकि महायोजना वास्तविक जरूरतों को प्रतिबिंबित कर सके। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए महायोजना को शीघ्र अंतिम रूप दिया जाए, जिससे क्षेत्र के नियोजित एवं सतत विकास को नई गति मिल सके। शीघ्र अनुमोदन की दिशा में कार्रवाई बैठक के अंत में आवास सचिव द्वारा नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महायोजना-2041 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि इसे शीघ्र शासन स्तर पर अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि महायोजना का प्रभावी क्रियान्वयन आने वाले वर्षों में हरिद्वार एवं रुड़की को आधुनिक शहरी केंद्र के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

India Echoes India Echoes

भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए युवाओं को किया प्रेरित

देहरादून। भारतीय सेना के युवाओं को जागरूक और प्रेरित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘कारवां टॉकीज़ - जाइन इण्डियन आर्मी’ अभियान के अंतर्गत 15 और 16 जुलाई को…

India Echoes India Echoes