हरिद्वार। प्रदेश में मनसून ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई जनपदों में झामझम बारिश हो रही है। बारिश के कारण नदियों को जलस्तर बढ़ रहा है। बारिश के कारण अचानक बढ़े जलस्तर के कारण गंगा घाट किनारे खड़ी कारें अचानक आए पानी के कारण बहने लगी। जिसके कारण लोगों में चीख पुकार मच गई।
बारिश ने प्रदेश में कहर मचाना शुरू का दिया है। बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में पहाड़ियों से मलबा आ रहा है। जिसके कारण कई रास्ते बंद हो गए है। बारिश के कारण ही नदी नालों में जलस्तर बढ़ने लगा है। अधिक पानी आने के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण अचानक आए पानी से हरिद्वार में गंगा किनारे कारें बहने लगी। कार बहती देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। लेकिन लोग बेबस होकर अपनी कारों को बहते हुए देखते रह गए।
गंगा का जलस्तर बढ़ने से बह गए कार

Leave a comment
Leave a comment