हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हल्द्वानी पहुंच गये हैं। मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत किया। हल्द्वानी पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े और नारेबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। नितिन नवीन उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे।

