नैनीताल। सोमवार सुबह कालाढूंगी क्षेत्र में चकलुवा के चौधरी गेट के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
हादसे में मृतक की पहचान धर्मपाल पुत्र जगदीश, निवासी भाखड़ा पुल के पास लामाचौड़ के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 45 वर्ष बताई गई है। वहीं दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान अमर सिंह पुत्र धर्मवीर, निवासी लामाचौड़, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है।
बताया गया कि हादसे के बाद अमर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई थी। कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद कालाढूंगी पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने हादसे से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वाहन से हुआ और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, इसका पता लगाने के लिए पुलिस पड़ताल कर रही है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सड़क दुर्घटना में एक की मौत,एक गंभीर
Leave a comment
Leave a comment

