रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को शीतकाल के लिए विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार बंद किए जाएंगे। कपाट बंद होने के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं केदारनाथ धाम पहुंच गए हैं।
मंगलवार को बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली ने केदारनाथ मंदिर में प्रवेश किया। इसके साथ ही कपाट बंद होने से संबंधित धार्मिक परंपराओं एवं अनुष्ठानों का क्रम शुरू हो गया है। बुधवार प्रातः निर्धारित शुभ मुहूर्त में बाबा केदार के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने में जुटा है।
कल बंद होंगे केदारनाथ के कपाट, धार्मिक आयोजन की तैयारियां तेज
Leave a comment
Leave a comment

