संगठन महामंत्री अजेय कुमार की उत्तराखण्ड के रवानगी, राजस्थान में मिली नियुक्ति
देहरादून। भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को पार्टी नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राजस्थान का संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें ये जिम्मेदारी दी है। अजेय कुमार की नियुक्ति को भाजपा के भीतर एक बड़े संगठनात्मक फेरबदल और आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक पत्र में अजेय कुमार को राजस्थान बीजेपी का नया प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किए जाने पर मुहर लगी है।
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में एक बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी नेतृत्व ने उत्तराखंड में लंबे समय से संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे अजेय कुमार को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी हाईकमान ने उन्हें राजस्थान का संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को भाजपा के भीतर एक बड़े संगठनात्मक फेरबदल और आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं।
इसी क्रम में अजेय कुमार को राजस्थान जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी सौंपना पार्टी के भरोसे और उनके संगठनात्मक अनुभव का प्रमाण माना जा रहा है। आदेश भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा जारी किया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू माना जा रहा है। अजेय कुमार लंबे समय से भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संगठनात्मक पृष्ठभूमि से जुड़े रहे हैं। उत्तराखंड में संगठन महामंत्री के रूप में उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने और चुनावी रणनीतियों को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पार्टी के कई बड़े अभियानों और चुनावी तैयारियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।राजस्थान भाजपा के लिए आगामी समय राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में संगठनात्मक अनुभव रखने वाले नेता को वहां की जिम्मेदारी सौंपना भाजपा की रणनीतिक तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अजेय कुमार का अनुभव राजस्थान में संगठन को और अधिक सक्रिय तथा मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकता है।
उत्तराखंड भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच भी इस नियुक्ति को लेकर चर्चा का माहौल है। पार्टी के कई पदाधिकारियों ने इसे अजेय कुमार के संगठनात्मक कौशल और मेहनत का सम्मान बताया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार जमीन पर काम किया और अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
हाल के दिनों में पार्टी ने कई राज्यों में संगठन स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं, जिन्हें भाजपा के विस्तार और मजबूती की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। अजेय कुमार की राजस्थान में नियुक्ति को भाजपा संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब राजनीतिक हलकों की नजर इस बात पर रहेगी कि वे नई जिम्मेदारी में किस प्रकार संगठन को नई दिशा देने का कार्य करते हैं और आगामी चुनावी चुनौतियों के बीच पार्टी को किस तरह मजबूती प्रदान करते हैं।

