रेस्क्यू अभियान के दौरान टीमों को नदी किनारे चार लोगों के शव मिले
उत्तरकाशी। जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धारा कुंड से करीब 20 मीटर आगे डबरानी की ओर एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में जा समाई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया है। दो की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। चारों के शव नदी किनारे से बरामद कर लिए गए हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गई। वाहन में सवार यात्री गुजरात के बताए जा रहे हैं।
गौर हो कि बृहस्पतिवार को पुलिस को डेल्टा के माध्यम से सूचना मिली कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के समीप एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। घटनास्थल पर पहुंची राहत एवं बचाव टीमों ने नदी किनारे और आसपास के क्षेत्र में खोजबीन शुरू की। रेस्क्यू अभियान के दौरान टीमों को नदी किनारे चार लोगों के शव मिले। इसके बाद शवों को बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। अन्य लोगों के भी नदी में बहने की आशंका को देखते हुए एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें लगातार तलाश में जुटी हैं।
गंगनानी के पास इनोवा कार नदी में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और आपातकालीन सेवा की टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अब तक नदी किनारे से चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वाहन में अन्य लोगों के सवार होने की आशंका को देखते हुए नदी में सर्च अभियान जारी है। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही हादसे में लापता लोगों और मृतकों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी।
हादसे का स्थान दुर्गम होने और नदी के तेज बहाव के कारण राहत एवं बचाव कार्य में चुनौतियां सामने आ रही हैं। टीमों की ओर से घटनास्थल के आसपास नदी के किनारों और संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की ओर से दुर्घटनाग्रस्त वाहन और उसमें सवार लोगों के संबंध में जानकारी जुटा गई।
डीएम प्रशांत आर्य ने कहा कि गंगनानी के समीप हुए सड़क हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, एक गंभीर घायल को पीएचसी भटवाड़ी पहुंचाया गया। जहां से हेली के माध्यम से हायर सेंटर भेजा जा रहा है। साथ ही दो लोग लापता हैं, उन्हें ढूंढने के लिए रेसक्यू अभियान जारी है।
बता दें कि पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं अन्य रेस्क्यू टीमों द्वारा अब तक नदी तट से 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 1 गंभीर घायल व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया है। शेष 2 की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।
हादसे में मृतको के नाम
अशोकबेन (49 वर्ष) निवासी 2दक फ्लोर शिवालिंग रेजीडेन्सी, ललिता चौकडी, कटारगम, सूरत सिटी गुजरात
रुतिका अशोक भाई पटेल (19 वर्ष) निवासी सेकंड फ्लोर शिवालिक रेजीडेंसी, ललिता चौकडी, कटारग, सूरत सिटी, गुजरात
घनश्याम भाई सरवालिया (32 वर्ष) निवासी गुजरात
सुरेन्द्र सिंह निवासी हरिद्वार (चालक)
घायल का नाम
पटेल वेदान्त अशोक भाई (17 वर्ष), निवासी सेकंड फ्लोर शिवालिंग रेजीडेंसी, ललिता चौकडी, कटारगम, सूरत सिटी गुजरात
हादसे में लापताओं के नाम
पटेल सुधा बेन अशोकभाई(45 वर्ष), निवासी सेकंड फ्लोर शिवालिक रेजीडेंसी, ललिता चौकडी, कटारगम, सूरत सिटी, गुजरात
पटेल किरनबेन विशालभाई(34 वर्ष), सरवालियाना चौरा पासे सायला, सुरेन्द्ररा नगर, गुजरात

